फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक को लात घूंसों से पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगला कवर निवासी युवक को पीटकर 23 हजार रुपये की नकदी लूट ली गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से गजडुंडवारा निवासी लियाकत अली (35) करीब 12 वर्ष से शहर कोतवाली के नगला कवर स्थित ससुराल में रह रहा है। वह कांच कटाई का काम करता है। उसने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह संसारपुर मोड विद्युत सब स्टेशन के पास शराब पी रहा था। तभी आसपास के रहने वाले चार युवक वहां आए। उन्होंने लियाकत से 500 रुपये मांगे।
विज्ञापन

चारों युवकों ने लियाकत को पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद लियाकत को घर जाते समय युवकों ने फिर से घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी जेब में रखी 23 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घायल हालत में लियाकत घर पहुंचा, लेकिन डर के चलते परिजनों ने उसे कोतवाली नहीं जाने दिया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने पीड़ित के घर जाकर जांच की। शनिवार की सुबह मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। सत्यता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें