कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मामो के पास दूध विक्रेता पर पड़ोसी गांव चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि उसके पास से 23 हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने मामले का मारपीट का बता रही है। मारपीट की ही धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव क्यामपुर बहेड़िया निवासी मुनेश चंद्र पुत्र सुभाष सिंह दूध का कारोबार करता है। वह बृहस्पतिवार देर शाम गांव नगला मामो के पास से अपने गांव जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच नगला मामो के हिमालय और राजवीर ने दो अज्ञात लोगों के साथ उसे रोक लिया।
उसके सिर में तमंचे की बट मारकर 23 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही आरोपी खेतों में घुस कर भाग गए। घायल का पुलिस ने जिला चिकित्सालय में उपचार कराया है।
- लूट का आरोप गलत है। मारपीट का मामला है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। - राजीव सिरोही, कोतवाली प्रभारी।