पटियाली। धनाकर चौराहा पर अपाचे सवार तीन बदमाशों ने तमचें की नौक पर बाइक सवार दंपती से आभूषण लूट लिए। मामले की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। मुन्ना लाल निवासी देवदत्तपुरा जैथरा एटा अपनी पत्नी संतोषी देवी के साथ बाइक पर पटियाली आ रहे थे। जब वे धनाकर चौराहे के निकट पहुंचे तभी अपाचे सवार तीन लुटेरों ने तमंचा दिखाकर उनकी बाइक रुकवाली।
लुटेरों ने दंपती की तमचे की बट से मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी गस्त करती हुई उधर से गुजरने लगी। सायरन की आवाज सुनकर लुटेरों के कान खड़े हो गए। वे पुलिस की गाड़ी को आता देखा तो वे लूटे गए सामान के साथ मौके से भाग गए। पुलिस ने दंपती को घायल देखा तो गाड़ी रोक ली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन कोई लुटेरा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दंपत्ति का चिकित्सीय परीक्षण कराया।