फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू दिखाकर यात्रियों से करते थे लूट, तीन लुटेरे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जीआरपी पुलिस ने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लूट की योजना बनाते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के कब्जे से चाकू और चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। लुटेरों में बाल अपचारी भी शामिल हैं। तीनों के खिलाफ पूर्व में भी कासगंज जीआरपी थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनुराग यादव रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। शनिवार सुबह उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 पर कुछ संदिग्ध लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने तलाशी शुरू की। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में लुटेरों ने अपना नाम थाना सिकंदराराऊ के गांव दमनपुरा निवासी करन पुत्र जितेंद्र, रतन पुत्र राजपाल और एक 16 वर्ष का नाबालिग अपराधी है। पुलिस ने तीनों लुटेरों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह लूट की योजना बना रहे थे। चाकू दिखाकर यात्रियों को डराते-धमकाते हैं और मोबाइल, कपड़े, बैग जो भी मिलता है लेकर भाग जाते हैं। पुलिस को लुटेरे करन और रतन के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया। तीनों लुटेरों को पुलिस ने जेल भेजा है।
इनका कहना है
3 अपराधी प्लेटफार्म से गिरफ्तार किए हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। ट्रेन में अपराधी यात्रियों को डरा धमकाकर लूट करते थे। एक बाल अपचारी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुराग यादव थानाध्यक्ष, जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें