फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर अपराध की कील, दो कारोबारियों से लूट, डीएम की गाड़ी पंचर हुई तो जागी पुलिस

Fri, 24 Jan 2020 11:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
आईजी ए सतीश गणेश पहुंचे जेवर टोल प्लॉजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुरक्षित कह जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेखौफ बदमाशों ने अपराध की कील ठोंक दी। मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में बुधवार की रात एक्सप्रेस-वे पर लुटेरों ने तीन घंटे में लूट की दो वारदात को अंजाम दिया। जब जिलाधिकारी की गाड़ी भी पंचर हो गई तो पुलिस हरकत में आई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात आईजी ए सतीश गणेश  (पुलिस महानिरीक्षक) ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी/एसएसपी शलभ माथुर के साथ उन्होंने जेवर टोल प्लॉजा तक चेकिंग की।

एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव अवाखेड़ा के पास (माइल स्टोन-62-63 के मध्य) बुधवार की रात लुटेरों ने तांडव मचाया। वाहनों को पंक्चर करके लुटेरों ने कानपुर के कपड़ा कारोबारी और आगरा के स्पोर्ट्स सामान विक्रेता से हजारों रुपये की नकदी और लैपटॉप आदि सामान लूट लिया।
विज्ञापन


यह कारोबारी नोएडा से आगरा और कानपुर लौट रहे थे। लुटेरों का शिकार होने से मथुरा के डीएम और उनका परिवार बच गया। गाड़ी पंक्चर होते ही गनर को उतरते देख लुटेरे हिम्मत नहीं जुटा सके। 

जिलाधिकारी की गाड़ी भी पंचर हुई

आगरा के 380 सदर बाजार निवासी विक्रम गुप्ता पुत्र वीरेंद्र कुमार गुप्ता स्पोर्ट्स का सामान बेचते हैं। बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नोएडा से लौटते वक्त कारोबारी की गाड़ी नौहझील के अवाखेड़ा (माइल स्टोन-62) के पास पहुंची तो पंक्चर हो गई।

गाड़ी का ड्राइवर छोटे खान स्टेपनी बदल रहे थे, तभी छह लुटेरे हथियारों के बल पर कारोबारी से आठ हजार की नकदी, लैपटॉप, दो मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, डीएल, आधार कार्ड लूटकर भाग खड़े हुए।

नौहझील पुलिस कारोबारी को अपने साथ थाने ले आई। एक घंटे बाद रात 12:30 माइल स्टोन-62.280 पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र की क्रिएस्टा गाड़ी पंक्चर हो गई। डीएम परिवार के साथ नोएडा से मथुरा लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं दिखाई गंभीरता

सूचना पर पहुंची पीआरवी और नौहझील पुलिस ने दूसरी सरकारी गाड़ी से डीएम व उनके परिवार को रात 1:30 मथुरा भिजवाया। एक घंटे बाद रात 2:30 बजे माइल स्टोन 63 पर कानपुर के रेडीमेड कपड़ा कारोबारी प्रतीक शुक्ला पुत्र विजय किशोर शुक्ला निवासी 24/147 सूर्या टॉवर, वृह्दना रोड, कानपुर की गाड़ी पंक्चर हो गई।

हथियारों से लैस लुटेरे 80 हजार की नकदी, दो मोबाइल, पर्स, जरूरी कागजात के अलावा कपड़े लूटकर भाग खड़े हुए। ताबड़तोड़ वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। डीआईजी/एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें