फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में महिला का पैंडल लूट कर भाग रहा एक बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास अपाचे सवार दो लुटेरों ने एक महिला के गले से सोने का पैंडल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर भागते समय बाइक फिसल गई। इससे आसपास के लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। उसका साथी भाग निकला। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी इंद्रेश कुमार किसी काम से कुरावली आए थे। रविवार की शाम वह पत्नी व साली रीना को साथ लेकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। बाइक सवार जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, तभी पीछे से सफेद रंग की अपाचे पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने रीना के गले में पड़ा सोने का पैंडल लूट लिया। लुटेरे भोगांव चौराहा की ओर भाग निकले। इंद्रेश ने लुटेरों का पीछा किया तो दोनों चौराहा पर बाइक फिसलने की वजह से गिर गए। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया।
दूसरा भाग निकला। आसपास के लोगों ने लुटेरे को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने अपना नाम ललित यादव निवासी गांव लालपुर सथनी थाना दन्नाहार बताया। उसके कब्जे से पैंडल नहीं मिला। उसने बताया कि भागा हुआ साथी इकरार निवासी आगरा गेट चौकी शहर कोतवाली लूटा हुआ पैंडल ले गया है। इंद्रेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह का कहना है कि जल्द ही दूसरा साथी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें