फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछवां में युवक को लूटा, विरोध पर चलती कार से फेंका

विज्ञापन
लूट का शिकार हुआ इमरान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां। बोलेरो कार में बैठाने के बाद बदमाशों ने शनिवार को एक युवक से पांच रुपये लूट लिए। इसके बाद वे युवक को गांव अंजनी के पास चलती कार से फेंककर भाग गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक ने थाने पहुंचकर तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी इमरान शनिवार की सुबह शहर में ईशन नदी पुल के पास गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। पीड़ित इमरान के अनुसार इसी बीच एक सफेद रंग की बोलेरो वहां आकर रुकी। सवारी वाहन बताकर ड्राइवर ने युवक को बोलेरो में बैठा लिया। गाड़ी में पहले से ही चार लोग बैठे हुए थे।
इससे उसे कोई शक भी नहीं हुआ। अभी गाड़ी कुछ दूर ही चल पाई थी कि बोलेरो में बैठे बदमाशों ने इमरान की पिटाई शुरू कर दी। उसकी जेब में रखी पांच रुपये की नकदी लूटने के बाद थाना क्षेत्र के गांव अंजनी के पास फेंककर भाग गए।
विज्ञापन

पहले कुरावली थाने पहुंचा पीड़ित
लूटा का शिकार युवक ने परिजनों को फोन से वारदात के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद वह यहां से सीधे कुरावली थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार यहां से घटनास्थल बिछवां क्षेत्र का बताकर उसे बिछवां थाने भेज दिया गया। पीड़ित ने यहां तहरीर दी, लेकिन यहां मामला कोतवाली क्षेत्र का बता दिया गया।
विज्ञापन

युवक के साथ वारदात कोतवाली क्षेत्र में हुई है। थाने आकर युवक ने तहरीर दी थी। वारदात की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है।
-विजय वर्मा सिंह चंदेल, थानाध्यक्ष बिछवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें