फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बाइक सवार दंपती से नकदी और आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाईवे पर बाइक सवार दंपती को बाइकर्स गैंग ने निशाना बना लिया। बाइक पर आए बदमाशों ने दंपती से आभूषण व नगदी भरा बैग लूटकर ले गए। इस दौरान छीना-झपटी में बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, किंतु उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दबरई निवासी नौवत सिंह पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार शाम पत्नी खुशबू व बच्चों के साथ आगरा गया था। रात सवा आठ बजे जब वह बाइक से लौट रहा था तो टोल प्लाजा पार करते ही पीछे से एक बाइक पर सवार आए तीन बदमाशों ने चलती बाइक से खुशबू के हाथ में लगा बैग छीन लिया। खुशबू व उसके बच्चे बैग छीनने के दौरान बाइक से गिर गए।
लूटे गए बैग में तीन अंगूठी, एक जंजीर, एक मंगलसूत्र, पांच हजार रुपये और एक मोबाइल था। उनके शोर-शराबा मचाने पर अन्य वाहन चालक रुक गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती से पूछताछ की और बदमाशों की तलाश की, किंतु उनका कहीं पता नहीं चला। नौवत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रभाकर सागर का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें