कासगंज में रेलवे स्टेसन परिसर में धरना देते रनिंग कर्मी ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन द्वारा दूसरे दिन उपवार को समाप्त कर दिया। लोको पायलटों ने भूखे रहकर सोमवार से मंगलवार तक ट्रेनों का संचालन किया। लोक पायलटों ने प्रदर्शन करते हुए शीघ्र अपनी पांच सूत्रीय मांगों को पूर्ण किए जाने की मांग की।
शाखा मंत्री लालमणि ने कहा कि एसोसिएशन माइलेज रेट आरएसी 1980 के फार्मूले के अनुसार निर्धारित करने, रेलवे का निजीकरण बंद करने, एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने तथा सेफ्टी रिव्यू कमेटी लागू करने की मांग कर रही है। इस संबंध में रेल प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया। शाखा सचिव वेद प्रकाश मीणा ने लोको पायलटों नीबू पानी पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार कर पूरा नहीं किया गया तो आगे आंदोलन को बढ़ाया जाएगा। रनिंग कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और शीघ्र समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस मौके पर मान सिंह मीणा, प्रीतम सौरभ, मिथलेश कश्यप, सर्वेश कुमार, विनय कुमार, रंजीत कुमार, दिवराज मीणा, संतोष कुमार झा, कालूराम मीणा सहित रनिंग कर्मचारी मौजूद रहे।