फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के गढ़ में 'गरजे' उप मुख्यमंत्री बोले, 'नेताजी' का उनके अपनों ने किया तख्ता पलट

Fri, 12 Apr 2019 11:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के लिए सभा करते उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा सपा पर हमलावर रहे। पूरे भाषण के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। 
विज्ञापन


सभा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने भारत माता की जय के नारों के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मैनपुरी बहादुरों का जिला है, लेकिन यहां जनता पर जुल्म हुआ है। 

यहां का प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद सीट दान कर देता है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी का तख्ता पलट और किसी ने नहीं बल्कि उनके अपनों ने ही किया। मजबूरी में उन्हें फिर से लाया गया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा की योजनाएं और उपलब्धियां भी गिनाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वे पुलवामा कांड के बाद पाक के खिलाफ हुई जवाबी कार्रवाई को बताना नहीं भूले। उन्होंने लोकसभा चुनाव को कौरव और पांडवों की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि अंत में जीत पांडवों की होनी है। मुलायम सिंह यादव भी नरेंद्र मोदी की सरकार बनने की बात कह चुके हैं। 

डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही भाजपा को बढ़त मिल गई है। पहले चरण में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा को वोट दिया है।

आजम खां के बजरंगबली और अली के बयान पर उन्होंने कहा कि चुनाव में कुछ भेषधारी व सांप्रदायिक लोग भी आएंगे पर बीजेपी के काम के आगे इनकी नहीं चलने वाली। 

जनसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, आशू दिवाकर, रमाशंकर स्त्रितवारी, अरविंद तोमर, अनुराग पांडे, शिवराज सिंह चौहान, शिव ओंकारनाथ पचौरी, प्रदीप चौहान, आदेश गुप्ता, ओमजी दुबे, सुखदेव तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें