फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: आगरा में बसपा प्रत्याशी को नोटिस, 48 घंटे का दिया गया समय

Sun, 05 May 2024 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में बसपा प्रत्याशी पूजा सहित चार अन्य प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा न देने पर नोटिस दिया गया है। प्रत्याशी को 48 घंटे का समय दिया गया है, जिसमें उन्हें अब तक किए गए खर्च का ब्योरा देना होगा।
 
विज्ञापन
आगरा सीट से पूजा अमरोही - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चुनाव खर्च नहीं बताने पर शनिवार को आगरा सीट से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी पूजा अमरोही, लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी प्रत्याशी जितेंद्र गौतम, निर्दलीय महेंद्र सिंह और फतेहपुर सीकरी से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी प्रत्याशी होतम सिंह के विरुद्ध रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


नोटिस मिलने के 48 घंटे में प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का रजिस्टर प्रस्तुत करना होगा। प्रभारी व्यय अनुवीक्षण रीता सचान के अनुसार शनिवार को व्यय प्रेक्षक व लेखा टीमों ने सभी प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर का तीसरा निरीक्षण किया। फतेहपुर सीकरी से 9 प्रत्याशी में एक अनुपस्थित रहे।

आगरा सीट से 11 प्रत्याशियों में तीन अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित प्रत्याशियों को नोटिस भेजे गए हैं। खर्च का ब्योरा प्रस्तुत नहीं करने पर उनकी अनुमतियां निरस्त हो सकती हैं। ऐसे प्रत्याशियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में मुकदमा दायर किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने कहा कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा देना आवश्यक है। प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ते व अन्य टीमें तैनात हैं।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें