फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: फिरोजाबाद में आ रहे सीएम योगीआदित्यनाथ, तिलक कालेज में होगी जनसभा

Fri, 26 Apr 2024 07:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम और एसएसपी ने सेक्टर वाइज अफसरों को ड्यूटी की जिम्मेदारी सौंपी है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पार्टी प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह के समर्थन में तिलक इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाने को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दोपहर 13.10 बजे हाथरस के सिकंदराराऊ क्रीडास्थल से चलकर 13.30 बजे फिरोजाबाद पुलिस लाइन प्रांगण स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे। पुलिस लाइन से 13.40 बजे तिलक इंटर कालेज में सभा स्थल पर पहुंचेगे। 45 मिनट तक तिलक कालेज में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप के समर्थन में जनसभा को संबोधित कलेंगे। 14.30 बजे पुलिस लाइन से अजीतमल औरैय्या के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने पुलिस लाइन प्रांगणमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि जिन स्थल एवं मार्गों पर जिनकी ड्यूटी लगाई गई है वह अपनी-अपनी ड्यूटी एवं दायित्वों को भली-भांति निर्वहन करेंगे।

 सभा स्थल पर आने वाले वाहनों की पार्किंग सुव्यवस्थित ढंग से करना सुनिश्चित करेंगे।चौराहों पर ट्रैफिक संचालन को सुचारू रूप से कराएं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कार्यक्रम समाप्त होने तक कोई भी अधिकारी एवं पुलिस फोर्सअपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर नही हटेगा। एसएसपरी सौरभ दीक्षित ने कहा पुलिस के अधिकारियों एवं फोर्स को निर्देश दिए कि संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए सेक्टर वार पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रूट चार्ट के अनुसार ड्युटियां लगाई है। प्रमुख चौराहों, हेलीपैड पार्किंग पर ऑफिसर्स की बड़ी सतर्कता के साथ कड़ी सुरक्षा हेतु ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


संबंधित अधिकारी अपनी लोकेशन पर ड्यूटी को सही ढंग से अंजाम देंगे। ड्यूटी पर तैनात कर्मी अपने मोबाइल साइलेंट मोड पर रखेंगे। ताकि ड्यूटी ध्यानपूर्वक करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान नगर आयुक्त घनश्याम मीणा,ए़डीएम अभिषेक कुमार सिंह,सीएमओ डा. रामबदन राम,एसपी सिटी सर्वेशचंद्र मिश्रा,एसपी ग्रामीण कुंवर रणविजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें