मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। गठबंधन पर कहा कि 35 सीटों पर लड़ने वाले प्रधानमंत्री का सपना पाले हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिरसागंज के गिरधारी लाल इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी डॉ चन्द्रसेन जादोन के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। योगी ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए अपना संबोधन शुरू किया।
योगी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। उसका घोषणा पत्र देख लीजिए। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए योगी ने कहा कि अगर प्रत्याशी देश में नहीं मिल रहा तो इटली से ले आओ।