फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में कड़ी निगरानी के बीच होगा मतदान, 22 जोन और 127 सेक्टर में बांटा जिला

Mon, 22 Apr 2019 04:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर पैदलमार्च करते अर्ध सैनिक बल के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। जिले को सेक्टर और जोन में बांटा गया है। इनमें लगातार मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे। उच्चाधिकारी भी मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते रहेंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार को जिले में 1731 बूथों पर मतदान होना है। पोलिंग पार्टियों के साथ ही सुरक्षा बल भी मतदान केंद्रों पर पहुंचे चुके हैं। सुबह सात बजे मदान शुरू होने के बाद प्रशासन पल-पल की खबर रखेगा। इसके लिए 177 बूथों की वेब कॉस्टिंग कराई जाएगी। 

सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से लेकर शाम छह बजे तक अधिकारी इन बूथों पर नजर रखेंगे। इतना ही नहीं जिले के 131 मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। अगर बाद भी इन केंद्रों पर गड़बड़ी की कोई शिकायत मिलती है तो इन वीडियो को देखा जा सकेगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिले को सुरक्षा के लिहाज से 127 सेक्टर और 22 जोन में बांटा गया है। इन क्षेत्रों सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जो अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर प्रशासन को रिपोर्ट देते रहेंगे। 

अगर कहीं भी कोई गड़बड़ी होती है तो पीठासीन अधिकारी उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देंगे। उच्चाधिकारी भी मतदान के दौरान लगातार जिले में भ्रमण करते रहेंगे।

सीमाओं पर रखी जाएगी नजर 

मैनपुरी की सीमाएं एटा, फिरोजाबाद, इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज से लगती है। जिले की सभी सीमाओं पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग करने के साथ ही लोगों के पहचान पत्र भी देखे जाएंगे। अगर चेकिंग के दौरान कोई संदेह होता है तो कार्रवाई की जाएगी। 


जिले में सुरक्षा पर एक नजर 

कुल मतदान केंद्र- 1286
कुल मतदेय स्थल- 1731
वेबकास्टिंग- 177 बूथ 
वीडियोग्राफी-131 बूथ
माइक्रो प्रेक्षक-105
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 127
जोनल मजिस्ट्रेट- 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें