फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः भीषण गर्मी में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, पुनर्मतदान में बढ़ा प्रतिशत

Thu, 25 Apr 2019 09:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुनर्मतदान के लिए वोट डालने जातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा लोकसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 455 (जटौआ) पर गुरुवार को पुनर्मतदान हुआ। सुबह सात से शाम छह बजे तक चले मतदान के दौरान 439 मतदाताओं में से 256 मतदाताओं ने वोट डाले। 18 अप्रैल को 54.44 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि पुनर्मतदान के दौरान बढ़कर 58.30 फीसदी रहा।
विज्ञापन


17 वीं लोकसभा के लिए फतेहपुर सीकरी और आगरा लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस दौरान एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 455 गांव जटौआ में 140 मत पड़ने के बाद ईवीएम में खराबी आ गई थी। इस पर पीठासीन अधिकारी ने ठीक करने के लिए इसका क्लोज बटन दबा दिया था। 
ईवीएम में डाले गए सभी मत डिलीट हो गए थे। इसकी सूचना चुनाव आयोग और आगरा लोकसभा सीट के रिटर्निंग अधिकारी को देकर दूसरी मशीन लगा दी गई। मगर, तब तक पुरानी ईवीएम में भी एक वोट पड़ चुका था। इस तरह से इस बूथ पर 439 मतों में से 239 मत ही पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने इस बूथ पर पुनर्मतदान का निर्देश दिया था। गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक 25 प्रतिशत, तीन बजे 46 प्रतिशत तथा शाम छह बजे मतदान समाप्त होने तक 58.30 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस बूथ पर कुल 439 मतदाता हैं। इनमें से 256 ने आकर मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें से 124 महिला और 132 पुरुष मतदाता ने वोट डाले। 18 अप्रैल को इस बूथ पर 239 वोट डले थे। इस तरह से पुनर्मतदान में 17 मत अधिक पड़े। 

बूथ नंबर 455 पर जिस ईवीएम में वोट डलवाए गए, मतदान के बाद उसे मंडी समिति में रखवा दिया गया है। इस ईवीएम को भी एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र की अन्य ईवीएम के साथ रखा गया।

इसके लिए प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम की सील तोड़ी गई। इसके बाद बूथ नंबर 455 की ईवीएम को इसमें रखने के बाद इन्हीं मौजूदगी में फिर से स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें