फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पांच लाख रुपये ले गया किशोर, सीसीटीवी से आरोपी तलाश रही पुलिस

Thu, 25 Apr 2019 07:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पीली शर्ट पहने किशोर बैंक से ले गया रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किरावली कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से गुरुवार की सुबह कैश काउंटर से एक किशोर ने पांच लाख रुपये निकाल लिये। कुछ देर बाद जब कैशियर को पता चला तो बैंक में हड़कंप मच गया। सूचना पर आई पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से किशोर और उसके साथी युवक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


घटना गुरुवार की सुबह करीब 10:47 बजे की है। कैश काउंटर पर कैशियर सतेंद्र कुमार जैन पैसा जमा कर रहे थे। कैशियर के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले ही श्याम ट्रेडर्स की फर्म के कर्मी पैसे जमा करके गए थे। उसी दौरान काउंटर पर भीड़ लग गई। तभी एक किशोर कैश काउंटर के अंदर आ गया। वहां रखे छह लाख रुपये में से चुपचाप पांच लाख रुपये लेकर निकल गया। 

उसका साथी काली शर्ट वाला युवक भी फोन पर बात करते हुए उसके पीछे-पीछे चला गया। कुछ ही देर बाद कैशियर को वहां से रुपये गायब दिखे, तो उनके होश उड़ गए। तत्काल बैंक अधिकारियों के साथ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर कैशियर सतेंद्र कुमार से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज चेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक राकेश नारायण ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वहीं क्षेत्राधिकारी अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव का कहना है कि बैंक वालों के अनुसार पांच लाख रुपये गायब है।

सीसीटीवी फुटेज में एक 14-15 वर्षीय किशोर कांउटर के भीतर जाते दिखा है। फुटेज की सभी एंगल से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। 

भारतीय स्टेट बैंक की किरावली शाखा के कैश काउंटर तक पहुंचने के लिए एक के बाद एक तीन गेट हैं। फिर भी किशोर काउंटर के भीतर तक कैसे पहुंच गया। सीसीटीवी फुटेज में पीली शर्ट पहने वह नजर आ रहा है। बाद में वह काली रंग की शर्ट पहने युवक के साथ बाहर जाता दिखता है। युवक मोबाइल पर बातें भी कर रहा था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें