एटा-कासगंज की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद मुशीर अहमद खां के परिवार का कांग्रेस से 50 साल पुराना रिश्ता टूट गया है। पूर्व सांसद की सबसे बड़ी बेटी नादिरा सुल्तान उर्फ बिटिया ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।
अब नादिरा सपा के लिए प्रचार करेंगी। इस लोकसभा क्षेत्र की सियासत में उनका अलग ही स्थान है। उनके पिता मुशीर अहमद का एटा-कासगंज और बदायूं की राजनीति में काफी दखल रहा है। मुशीर खां 1967 कासगंज-बदायूं सीट से चुनाव जीते थे।
वर्ष 1980 में उन्होंने एटा संसदीय सीट से चुनाव जीता। हालांकि इसके बाद 1984 के चुनाव में 1300 मतों से हार गए थे। उन्होंने कासगंज-बदायूं लोकसभा सीट से भी दो बार चुनाव लड़ा। कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहते हुए मुशीर अहमद मॉर्डन बेकरी के चेयरमैन रहे। इफ्को के डायरेक्टर पद पर भी रहे।