फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी पारी के पहले भाषण में आक्रामक अंदाज में दिखे माया के भतीजे आकाश, आयोग पर निशाना

Tue, 16 Apr 2019 08:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गठबंधन की रैली को संबोधित करते आकाश आनंद
विज्ञापन
चुनाव आयोग की पाबंदी के चलते बसपा सुप्रीमो मायावती तो आगरा में गठबंधन की रैली संबोधित नहीं कर सकीं, लेकिन उनके भतीजे आकाश आनंद ने बुआ के लिए पहली बार जनसभा को संबोधित करते हुए जन समर्थन जुटाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


गठबंधन की रैली में माया की जगह उनके भतीजे आकाश आनंद आए। आकाश ने राजनीतिक पारी में पहली बार रैली को संबोधित किया। आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में अभी तक गठबंधन की कोई बड़ी रैली नहीं हुई है। इसी रैली पर काफी कुछ दारोमदार माना जा रहा है। 



विज्ञापन


आकाश आनंद मायावती के भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। मायावती पहले ही सार्वजनिक मंच से आकाश आनंद को सक्रिय राजनीति में लाने के संकेत दे चुकी थीं। आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में मंगलवार को आकाश आनंद ने पहली रैली को संबोधित किया। 
विज्ञापन

दिखा आक्रामक अंदाज

पहले ही भाषण में आकाश आनंद आक्रामक अंदाज में दिखे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय भीम के नारे के साथ की और रैली में आए लोगों को आभार व्यक्त किया। आकाश ने कहा कि मैं आप लोगों के सामने पहली बार आया हूं। क्या आप मेरी बात मानोगे।  

आकाश आनंद ने अपील करते हुए कहा कि गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताकर सामने वाली की जमानत जब्त कराना है, तभी आप सभी का चुनाव आयोग को सही जवाब होगा। रैली के मंच पर सपा अखिलेश यादव, रालोद मुखिया अजित सिंह और बसपा महासचिव सतीश मिश्रा मौजूद रहे।

बता दें कि कोठी मीना बाजार मैदान पर ही मायावती चुनाव रैलियां करती रही हैं, लेकिन यह रैली मायावती के बैगर हुई। चुनाव आयोग ने मायावती के प्रचार करने पर 48 घंटे तक पाबंदी लगाई है। वो मंगलवार सुबह छह बजे से दो दिन तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें