फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन भरने से पहले भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा- यह मेरा आखिरी चुनाव

Mon, 25 Mar 2019 01:57 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
नामांकन से पूर्व मीडिया से मुखातिब हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले मथुरा से भाजपा प्रत्याशी मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक बयान देकर सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव होगा। हेमा मालिनी का यह बयान मथुरा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले आया। 
विज्ञापन


हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं। इस बार भी भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को हेमा मालिनी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा भरने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में पूजा की। 

विज्ञापन


नामांकन करने से पहले हेमा मालिनी ने कहा कि वो मथुरा संसदीय क्षेत्र में बहुत काम कर चुकी हैं। इसके बाद युवाओं को भी मौका मिलना चाहिए। यह उनका अंतिम चुनाव होगा। हेमा मालिनी के इस बयान से उनके समर्थक हैरान हैं। 
विज्ञापन

मथुरा लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा। यहां से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के सामने कांग्रेस ने महेश पाठक को प्रत्याशी बनाया है, वहीं गठबंधन से रालोद ने कुंवर नरेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। 

2014 के लोकसभा में हेमा मालिनी ने मथुरा से बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने रालोद के जयंत चौधरी को हराया था। सांसद बनने के बाद हेमा मालिनी ने वृंदावन में अपना आवास बनवा लिया है। इस बार चुनाव में उनका पूरा परिवार उनके साथ रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें