फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से राजनीतिक पारी शुरू करने के पीछे कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित ने बताई यह वजह

Sun, 24 Mar 2019 07:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रीता हरित - फोटो : Facebook
विज्ञापन
आगरा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित ने कहा है कि वो आगरा के मुद्दों और समस्याओं से बखूबी वाकिफ हैं। उनका परिवार शुरू से कांग्रेसी रहा है, ऐसे में कांग्रेस से ही जनसेवा का रास्ता चुना। 
विज्ञापन


रविवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यवाहक शहर अध्यक्ष के कार्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रीता ने कहा कि आगरा से राजनीतिक पारी शुरू करने के पीछे यह ऐतिहासिक नगरी है। यहां की गली-गली में घूमी हूं। यहां के लोगों से भी वाकिफ हूं। 

उन्होंने बताया कि वृंदावन में ननिहाल है और दिल्ली की रहने वाली हूं। वहीं पढ़ाई-लिखाई की है। आईआरएस में चयन के बाद भी समाज सेवा से विमुख नहीं हुईं। एक एनजीओ का गठन करके समाज के दबे, कुचले वर्ग के लिए काम कर रही हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'आगरा की जनता पर भरोसा'

उन्होंने कहा कि समाज में जो दुर्भावना, भेदभाव और अशिक्षा को खत्म करना है। आगरा की अन्य समस्याओं के निदान को लेकर भी गंभीर हूं। एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें आगरा की जनता पर भरोसा है, संविधान पर भरोसा है और कांग्रेस की विरासत पर भरोसा है। यही कारण है कि मैं जीत के प्रति आश्वस्त हूं। 

इस मौके पर पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन, पूर्व मंत्री कृष्णवीर सिंह कौशल, जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, जगदीश वर्मा, अहमद हसन, भारत भूषण गप्पी, नदीम नूर, प्रताप सिंह बघेल, अदनान कुरैशी, राम टंडन, शबाना खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। संचालन नंदलाल भारती ने किया। 

इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित ने बिजलीघर स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके पहले फतेहाबाद रोड पर दीवान सिंह मुखिया और मंटोला में भी कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें