फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजों से पहले शिवपाल को झटका, प्रसपा प्रत्याशी दिलीप बघेल ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Tue, 21 May 2019 12:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव और आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव में मतदान होने के बाद प्रसपा प्रत्याशी दिलीप बघेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने दिलीप बघेल को उत्तर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया था। रविवार को उपचुनाव के लिए यहां मतदान सम्पन्न हुआ। सोमवार को दिलीप बघेल ने प्रसपा से इस्तीफा दे दिया। बघेल ने प्रसपा नेताओं पर चुनाव में सहयोग न देने का आरोप लगाया है। 

दिलीप बघेल का आरोप है कि प्रसपा युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष जिस इलाके में रहते हैं, वहां प्रसपा का बस्ता तक नहीं लगाया। चुनाव में जनसंपर्क के दौरान प्रसपा महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने भी साथ नहीं दिया। उधर, प्रसपा पदाधिकारी ने बघेल के आरोप निराधार बताए हैं।  
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

'दिलीप बघेल के आरोप निराधार'

प्रसपा युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली का कहना है कि पार्टी ने भरोसा करके दिलीप बघेल को टिकट दिया। चुनाव में उन्हें सभी ने सहयोग किया। इनके आरोप निराधार हैं। इनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी पार्टी के पास आया नहीं है, आएगा तब विचार किया जाएगा। 

भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद उत्तर विधानसभा सीट पर 19 मई को मतदान कराया गया। उपचुनाव में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन से सूरज शर्मा ने चुनाव लड़ा, वहीं प्रसपा ने दिलीप बघेल को उतारा था। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी मैदान में हैं। 

उत्तर विधानसभा सीट के उपचुनाव में इतने कम वोट पड़े हैं कि भाजपा समेत सभी दलों की नींद उड़ गई है। उपचुनाव में मतदान का आंकड़ा 39.45 फीसदी में ही सिमट कर रह गया, जो वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 18.95 फीसद कम हैं। चुनाव नतीजे 23 मई को आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें