फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवरलिफ्टर 'आसमां' के ख्वाब 'जमीं' पर, टोक्यो नहीं जा सकी अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी

Tue, 21 May 2019 08:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी आसमां अल्वी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के ब्लॉक फरह के गांव कुरकंदा की अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी आसमां अल्वी जापान में होने जा रही पॉवर लिफ्टिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत नहीं कर सकेंगीं। एंट्री फीस और किराए के लिए पैसे न होने के चलते प्रतिभावान खिलाड़ी को मायूस होना पड़ सकता है। आसमां देश के लिए कई पदक हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव कुरकंदा की आसमां अल्वी पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस वुमेन खिलाड़ी हैं। 12 साल के खेल करियर में 60 से ज्यादा पदक हासिल कर चुकी हैं। आसमां अल्वी तीन बार अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हो चुकी हैं। वहीं धनाभाव के कारण 2006 में प्रतिभाग नहीं कर सकीं थीं।

साल 2008 में उज्बेकिस्तान में हुए अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप के लिए चयनित आसमां को परिवार ने कर्ज लेकर खेलने के लिए भेजा था। उम्मीदों पर खरी उतरीं आसमां ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके बाद 2016 में टाटा नगर जमशेदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में इंटरनेशनल स्ट्रांग वुमन ऑफ इंडिया का खिताब मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस कामयाबी के बाद भी आसमां के आगे आर्थिक अभाव एक बार फिर खड़ा हो गया। टोक्यो न जाने का आसमां का मलाल तब और गहरा गया जब एक कोच के रूप में उसके द्वारा प्रशिक्षित तीन खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। लेकिन वह जाने के लिए रास्ता निहारती रह गईं।

आसमां बताती हैं कि पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें विभिन्न भार वर्ग की जूनियर और सीनियर ग्रुप के खिलाड़ी शामिल हैं। खुद के न जाने पर निराश होते हुए आसमां चुप्पी साध लेती हैं। बता दें कि मंगलवार को टीम जापान रवाना हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें