लोकसभा चुनाव के अब तक आए नतीजों से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी बेहद खुश नजर आ रही हैं। मतगणना केंद्र पहुंची हेमा मालिनी ने सबसे पहले मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभी तक जो चुनाव परिणाम आए हैं, उनसे वो बेहद खुश हैं।
हेमा मालिनी ने कहा कि देशभर में मोदी लहर है। इसके नतीजे सबके सामने हैं। मतदाताओं ने विकास के मुद्दे पर वोट दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने भी यहां काफी विकास कराया है। जनता से जो उम्मीद थी, उससे भी ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदाता हुआ है।