फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Result: भाजपाइयों में जश्न का माहौल, ढोल-नगाड़े पर झूम रहे कार्यकर्ता

Thu, 23 May 2019 02:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में जश्न मनाते भाजपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की अब तक हुई मतगणना में ब्रज की सीटों पर भाजपा को भारी बढ़त मिल रही है, वहीं मैनपुरी और फिरोजाबाद सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर है। उधर, चुनाव नतीजों को लेकर भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
आगरा सीट पर बसपा के मनोज सोनी से भाजपा के एसपी सिंह बघेल आगे चल रहे हैं। इससे भाजपा में जश्न का माहौल है। भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। 

मिठाई बांटते भाजपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में भाजपाइयों ने नतीजे घोषित होने से पहले भी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कस्बा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। 

मैनपुरी में जश्न मनाते भाजपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य कड़ी टक्कर दे रहे हैं।  मुलायम सिंह करीब चार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं नतीजों को लेकर भाजपाइयों ने यहां भी जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

टीवी पर रूझान देखते भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
एटा लोकसभा सीट पर भाजपा के राजवीर सिंह आगे चल रहे हैं। अब तक हुई मतगणना में जो नतीजे आए हैं, उसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें