फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Result: ब्रज में पांच सीटों पर लहराया भाजपा का झंडा, मैनपुरी से मुलायम जीते

Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रज के आगरा क्षेत्र में एक बार फिर मोदी लहर चली। इसमें पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीती, वहीं मैनपुरी सीट पर भाजपा ने सबको चौंका दिया। भले ही यहां से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पांचवी बार जीत गए हों, लेकिन नतीजे सपा को सोचने पर मजबूर कर देंगे। 
विज्ञापन


मथुरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सिनेस्टार हेमा मालिनी ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया। उन्होंने गठबंधन के रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह को करीब 2.90 लाख वोटों से हराया। इस सीट पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

हेमा मालिनी करीब 2.90 लाख वोटों जीतीं हैं। हेमा मालिनी को 667342 वोट मिले, वहीं रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह 377319 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के महेश पाठक तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें महज 27970 वोट मिले। महेश पाठक अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। 
विज्ञापन

सीकरी में भाजपा का 'राज'

फतेहपुर सीकरी के मैदान में भाजपा का राज बरकरार है। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने करीब 4.91 लाख रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। राजकुमार को 662794 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर 170822 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे, वहीं गठबंधन के बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को 167517 मत प्राप्त हुए।

आगरा सीट पर भी भाजपा का झंडा लहराया। आगरा से भाजपा प्रत्याशी एसपा सिंह बघेल जीते। बघेल ने दो लाख से ज्यादा मतों से अपने प्रतिद्वंदी बसपा के मनोज सोनी को हराया। एसपी सिंह बघेल को 645425 वोट मिले, वहीं मनोज सोनी 434500 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस की प्रीता हरित को महज 44823 वोट ही मिल पाए। 
एटा लोकसभा सीट पर 1.24 लाख वोटों से भाजपा के राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया जीते। भाजपा को 54.94 प्रतिशत वोट मिले, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव को 41.9 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं।



विज्ञापन

मैनपुरी के नतीजों से चौंकाया

सबसे चौंकाने वाले नतीजे मैनपुरी लोकसभा सीट पर आए हैं। भले ही यहां सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जीत गए हों, लेकिन भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य ने कड़ी टक्कर दी। मुलायम की जीत का अंतर एक लाख तक नहीं पहुंचा। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें