फतेहपुर सीकरी का किला फतह करने वाले राजकुमार चाहर का कहना है कि वह क्षेत्र के बहुत काम करना चाहते हैं। उन्होंने इसका पूरा खाका खींच रखा है। क्षेत्र की समस्याओं से भी वाकिफ हैं। पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार दिलाने की होगी।
सवाल : रोजगार दिलाने के लिए आप क्या काम करेंगे?
जवाब : कोशिश करूंगा कि फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए केंद्र जल्द से जल्द स्थापित कराया जाए।
सवाल : सीकरी में पेयजल की भीषण समस्या है? इसके लिए क्या सोचा है?
जवाब : यह सही है कि पेयजल की किल्लत है। लोग परेशान हैं। इसके लिए व्यापक स्तर पर और सतत काम करना है।
सवाल : युवाओं से आपने कई वादे किए। इनमें स्टेडियम भी था, उसका क्या हुआ?
जवाब : हमारे क्षेत्र में बहुत खिलाड़ी हैं, उन्हें स्टेडियम चाहिए, इसका प्रयास करूंगा।