फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा लोकसभा सीट पर कायम रहा भाजपा का वर्चस्व, जानिए पिछले चुनावों के नतीजे

Thu, 23 May 2019 10:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भाजपा-बसपा-कांग्रेस - फोटो : social Media
विज्ञापन
आगरा सुरक्षित सीट भारतीय जनता पार्टी की सबसे मजबूत सीट रही है। भाजपा का वर्चस्व यहां दशकों से कायम रहा है। पिछले दो चुनावों की बात करें तो यहां नतीजों ने सभी को हैरान किया था।
विज्ञापन


2009 में जब उलटफेर होने से बचा था और भाजपा ने ये सीट कुछ हजार वोटों से जीती। वहीं मोदी लहर में चुनावी पंडितों के सभी समीकरण फेल हो गए। भाजपा प्रत्याशी ने यहां लाखों वोटों से जीत दर्ज की।  

बता दें कि आगरा सुरक्षित सीट से डॉ.रामशंकर कठेरिया वर्तमान में सांसद है। पार्टी ने उनका टिकट काटकर इटावा भेज दिया। सुरक्षित सीट पर लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा प्रत्याशी डॉ.रामशंकर कठेरिया को कुल 5,83,716 मत प्राप्त हुए थे। बसपा के प्रत्याशी नारायण सिंह सुमन 2,83,453 वोटों से दूसरे स्थान पर थे। सपा के महाराजा सिंह धनगर, 1,34,708, कांग्रेस पार्टी से उपेंद्र सिंह को 34,834 मत प्राप्त हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 लोकसभा चुनाव की बात करें तो कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। भारतीय जनता पार्टी के प्रो.रामशंकर कठेरिया पहलीबार चुनावी मैदान में उतरे। भाजपा ने उन्हें टिकट थमाया था। वहीं मायावती ने कुंवर चंद वकील को टिकट दिया।

सपा के दिग्गज नेता रामजीलाल सुमन भी मैदान में थे। लेकिन रामशंकर कठेरिया ने बसपा के कुंवर चंद वकील को 9,715 वोटों से हराया। कठेरिया को 2,03,697 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा के प्रत्याशी कुंवर चंद वकील को  1,93,982 मत प्राप्त हुए। सपा नेता रामजी लाल सुमन  1,41,367 मतों से तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के प्रभुदयाल कठेरिया 93,373 मत प्राप्त कर सके।
         
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें