फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते से निपटाए जाएंगे 20987 मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी परिसर में 12 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते से 20987 मुकदमे निपटाए जाएंगे। जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने तीन पीठों के लिए न्यायिक अधिकारी नामित कर दिए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में 20987 मुकदमे सूचीबद्ध किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने तीन पीठों के लिए न्यायिक अधिकारी नामित कर दिए हैं। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की पीठ में अपर जिला जज वंश बहादुर यादव को अध्यक्ष, अपर जिला जज तरुण कुमार सिंह को सदस्य बनाया है। बैंक ऑफ इंडिया तथा बीमा कंपनी की पीठ में अपर जिला जज रामकिशोर पांडेय को अध्यक्ष, एफटीसी प्रथम अवनीश गौतम, जेएम प्रथम प्रियंका वर्मा को सदस्य नामित किया है।
अन्य बैंकों के लिए गठित पीठ में स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट प्रदीप कुमार को अध्यक्ष, एफटीसी द्वितीय तेंद्रपाल को सदस्य बनाया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने बताया राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते से दीवानी, फौजदारी, राजस्व, बैंक, बीमा कंपनी, विद्युत विभाग, नगर पालिका, चकबंदी के मामले सुलह समझौते से निस्तारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें