मैनपुरी। सुलह समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले निपटाने के लिए जिला जज तेजप्रताप तिवारी के निर्देशन में तीन पीठ गठित कर दी गई हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते से मामले निस्तारित करने के लिए 19687 मामले सूचीबद्ध किए गए हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज तेजप्रताप तिवारी के निर्देशन में तीन पीठ गठित की गई हैं। वैवाहिक मामलों की पीठ, बैंक संबंधी मामलों की पीठ, मोटर दुर्घटना मामलों की पीठ गठित की गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 19687 मामले सूचीवद्ध करके विभिन्न कार्यालयों तथा न्यायालयों द्वारा प्राधिकरण कार्यालय में जमा कराए गए हैं।
इनमें दीवानी, बीएसएनएल, राजस्व न्यायालय, बैंक, विद्युत के मामले शामिल हैं। लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज रामकिशोर पांडेय राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण और पर्यवेक्षण करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने बताया दीवानी परिसर में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते से मामले निपटाए जाएंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, राजस्व, बैंक, बीमा कंपनी, विद्युत विभाग, नगर पालिका, चकबंदी आदि के मामले सुलह समझौते से निस्तारित होंगे।