फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद शुरू हुई शहर में पानी की सप्लाई

विज्ञापन
कासगंज में पालिका के अधिशासी अधिकारी पानी की लाइन की मरम्मत का निरीक्षण करते - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सर्कुलर रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान पालिका की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शहर की लगभग डेढ़ लाख आबादी के सामने पेयजल का संकट पैदा हो गया। शहर के लोगों को 24 घंटे बाद पानी की सप्लाई मिल सकी।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य पूरा कराने के कारण बुधवार को नलकूपों से जलापूर्ति बंद रही। शाम 5 बजे आपूर्ति बंद होते ही शहर में पेयजल का संकट पैदा हो गया। हालांकि बुधवार सुबह को सुचारू रुप से आपूर्ति की गई थी। लेकिन बुधवार शाम और बृहस्पतिवार सुबह लोगों को पानी नहीं मिला। बृहस्पतिवार शाम जल मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। क्षति ग्रस्त पाइप लाइन के आसपास चार स्टोपर लगाए गए। इसके बाद पालिका ने पानी की सप्लाई को शुरू कराया।
पालिका ने नहीं की टैंकर की व्यवस्था
कासगंज। नगर पालिका ने एक साथ शहर में लगे सभी नलकूप व मिनी नलकूप बंद कर दिए जाने के बाद लोगों की पानी की समस्या को नजर अंदाज कर दिया। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किसी भी स्थान पर टैंकर की व्यवस्था नहीं की, जिससे लोगों के सामने गंभीर स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

इन इलाकों में आज भी नहीं मिलेगा पानी
कासगंज शहर के अशोक नगर, हुल्का, बडडू नगर, बिलराम गेट बाजार का कुछ हिस्सा, सर्कुलर रोड का कुछ हिस्सा, गली चामुंडा मंदिर के सामने, बिलराम गेट बिजली घर के निकट का हिस्सा आदि क्षेत्रों में पालिका की पानी की सप्लाई शुक्रवार को भी नहीं मिलेगी। पालिका ने पुलिया मरम्मत कार्य को देखते हुए स्टोपर के माध्यम से पानी की सप्लाई को रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें