फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दंपती के विवाद के 11 मामले निपटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को दीवानी परिसर में लगाई गई लोक अदालत में दंपती के विवाद के मामले समझौते से निपटाए गए। दंपती के बीच चल रहे 11 विवादों का निस्तारण करके उनके बीच सुलह कराई गई।
विज्ञापन

दीवानी परिसर की पारिवारिक अदालतों में रविवार को पारिवारिक लोक अदालत लगाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित मिश्रा की देखरेख में लगी लोक अदालत में दो अदालतों में 11 मामले दंपती के बीच हुए आपसी समझौते से निस्तारित किए गए।
पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार ने अदालत में चल रहे एक परिवारिक विवाद तथा छह भरण पोषण के विवादों में दंपती के बीच आपसी समझौता कराया। अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय लवी यादव ने न्यायालय में लंबित चार भरण पोषण के मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें