फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया पार्क घूमने के देने होंगे 10 रुपये

विज्ञापन
07एमएनपी-35-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नए साल में अब लोहिया पार्क बदला नजर आएगा। यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी तो वहीं लोगों की जेब पर बोझ पड़ेगा। मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित उद्यान विकास समिति की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शहर के लोहिया पार्क के सुंदरीकरण के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए पार्क में उत्तम क्वालिटी के फाउंटेन लगाने के साथ ही सोलर युक्त हाईमास्ट लाइटें लगवाई जाएंगी। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इससे पार्क बदला-बदला नजर आएगा। वहीं अब प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति को दस रुपये शुल्क देना होगा। वहीं शुक्रवार को पार्क बंद रहेगा। डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह को निर्देशित किया कि सर्वप्रथम उपलब्ध धनराशि से मुख्य द्वार की रंगाई-पुताई के साथ-साथ मरम्मत के कार्य कराएं। इसके अलावा जिम के ऊपर टिनशेड लगवाया जाए। उन्होंने प्रथम चरण में सुरक्षा की दृष्टि से एक लाख रुपये के सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए निर्देेश दिए।
सदस्यता लेने पर होगा फायदा
लोहिया पार्क में प्रवेश पर दस रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। ऐसे में लोगों पर अधिक बोझ पड़ेगा। इसमें राहत देते हुए मासिक, वार्षिक और आजीवन सदस्यता का भी विकल्प लिदया गया है। डीएम ने बताया कि जिम और पार्क के लिए सौ रुपये मासिक और एक हजार रुपये वार्षिक शुल्क देना होगा। वहीं सिर्फ पार्क के लिए सौ रुपये वार्षिक शुल्क देना होगा। आजीवन सदस्यता लेने वाले एक हजार रुपये में सदस्यता प्राप्त कर सकेंगे। ये नियम 16 जनवरी से लागू हो जाएगा। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका मनोरमा देवी, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, ब्लाक प्रमुख घिरोर सत्यपाल सिंह, एसएस चौहान, अनुराग पांडेय, मोहम्मद इरफान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें