फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की ओर तेजी से बढ़ रहा सबसे बड़ा टिड्डी दल, कीटनाशक छिड़काव को 205 ट्रैक्टर तैनात

Sat, 23 May 2020 04:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • टिड्डी दल ने राजस्थान के दौसा को किया पार
  • कृषि विभाग ने छिड़काव के लिए 205 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की 
विज्ञापन
टिड्डी दल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिड्डी दल आगरा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह राजस्थान के दौसा को पार कर चुका है। बताया जाता है कि यह अभी तक का सबसे बड़ा दल है। टिड्डियां चंद घंटे में कई बीघा फसल को चट कर देती हैं। इससे किसानों की नींद उड़ी हुई है। कृषि विभाग ने छिड़काव के लिए 205 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


अभी खेतों में बाजरा, मूंग, फल, सब्जी समेत दो लाख हेक्टेयर खेती पर विभिन्न फसलें हैं। टिड्डियों का यह दल दौसा से आ रहा है, इससे पहले आने वाला टिड्डी दल करौली से टीकमगढ़ की ओर मुड़ गया है। 


दौसा को पार कर तेजी से टिड्डियां आगरा की ओर आ रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। इतनी भारी तादाद में टिड्डियां किसी खेत में आ गईं तो चंद घंटे में फसल नष्ट कर देंगी। इससे निपटने के लिए कृषि विभाग ने कीटनाशक छिड़काव के लिए 205 ट्रैक्टर लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दल में 35-40 करोड़ टिड्डियां

जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि दल में लगभग 35 से 40 करोड़ टिड्डियां हैं। यह हरी पत्ती वाली फसल को खाकर नष्ट कर देती हैं। किसानों को भी बचाव के लिए जागरूक किया है। टिड्डियों के हमले को देखते हुए ट्रैक्टरों को छिड़काव के लिए लगाया गया है। 

यह करें किसान:

- धुआं करने से टिड्उी फसलों पर नहीं बैठता और आगे बढ़ जाता है, ऐेसे में खेतों पर धुआं करें।
- तेज आवाज से टिड्डा डरते हैं और भागते हैं। ऐसे में ड्रम, टिन और थाली लेकर खेतों में बजाएं।
- यह दिन में ही पत्तियां खाते हैं, शाम छह-सात बजे जमीन पर बैठते हैं, सुबह आठ बजे से पहले कीटनाशक छिड़काव कराएं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें