फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः राजधानी से आई टीम ने दिए आगरा पुलिस को सख्त निर्देश, बढ़ाई जाए और सख्ती

Mon, 11 May 2020 11:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

लॉकडाउन का पालन और कड़ाई से कराना होगा
विज्ञापन
लॉकडाउन के पालन की रणनीति बनाते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से आई पांच सदस्यीय विशेष टीम ने एडीजी अजय आनंद व पुलिस अधिकारियों के साथ आगरा में लॉकडाउन की समीक्षा की। लॉकडाउन का प्रभावी पालन नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उनसे कहा कि हॉटस्पॉट में कोई भी घर से नहीं निकलने पाए। यह जिम्मेदारी पुलिस की होगी। साथ ही लॉकडाउन का पालन और कड़ाई से कराना होगा।
विज्ञापन


समीक्षा में पाया गया कि  हॉटस्पॉट से लगातार मरीज आ रहे हैं। यहां लोग घरों से निकल भी रहे हैं। प्रमुख सचिव आलोक कुमार जब पिछले दिनों आए थे, तब हॉटस्पॅाट भी देखकर आए थे। उन्होंने निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट में जरूरी चीजों की डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को घर से बाहर आना ही न पड़े।

उन्होंने कहा कि केवल चौराहों पर ही नहीं, पुलिस को बस्तियों में भी सख्ती करनी होगी। खासकर सुबह और शाम के समय। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आगरा में रिकार्ड चालान किए गए हैं। लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमे भी रोज दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैठक में आलोक कुमार के अलावा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे, आईजी विजय प्रकाश, एसजीपीजीआई प्रो. आलोक नाथ व अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अवनीश कुमार सिंह के अलावा कमिश्नर अनिल कुमार, डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, सीडीओ जे रीभा, एसएन प्राचार्य प्रो. जीके अनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें