फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में गुरुग्राम से लौटा युवक निकला कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या हुई तीन

Mon, 11 May 2020 04:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : Social Media
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में हरियाणा के गुरुग्राम से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में एक और कोरोना संक्रमित मिलने से अब मरीजों की संख्या तीन हो गई है। 
विज्ञापन

 
आलीपुर खेड़ा क्षेत्र के गांव रकरा निवासी एक युवक गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है। कामकाज बंद होने पर वह सात मई को अपने साथियों के साथ घर आ गया। मैनपुरी पहुंचने पर सबसे पहले उसे बेवर में क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। यहां उसकी स्क्रीनिंग कराई गई। 


जब वह गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने पहले उसे जांच कराने के लिए भोगांव भेज दिया। क्वारंटीन हाउस भोगांव में उसका सैंपल लेने के बाद उसे घर भेज दिया गया। रविवार की रात उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रात में ही पुलिस प्रशासन के साथ उसके गांव पहुंचकर उसे आइसोलेशन लेवल-वन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया है। उधर, गांव रकरा और रकरी को सील कर दिया है। दोनों में सैनिटाइजेशन कराया गया है। 

छह परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे 

संक्रमित युवक के माता-पिता, दो भाई व दो बहनों को क्वारंटीन हाउस भोगांव ले जाया गया। यहां से इनके सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए हैं। इसके साथ ही आसपास के लोगों की भी स्क्रीनिंग की गई। 

चार साथियों के साथ निजी वाहन से आया था घर 

कोरोन संक्रमित युवक सात मई को गुरुग्राम से अपने दो मित्र और एक महिला के साथ निजी कार से लौटा था। जिला प्रशासन उसके मित्रों और महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। संबंधित क्षेत्र के प्रशासन को सूचना दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें