07एमएनपी-19-घिरोर में व्यापारियों के साथ बैठक करते एसडीएम
- फोटो : MAINPURI
घिरोर (मैनपुरी)। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर उप जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। बैठक में एसडीएम ने कहा कि दुकानदार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
थाना परिसर में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार कटियार ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उपजिलाधिकारी ने कहा कि वह और थाना प्रभारी प्रतिदिन बाजार में मास्क लगाने के लिए एनाउंसमेंट करते हैं लेकिन दुकानदार नहीं मानते। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाह दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। यदि मरीजों का ग्राफ बढ़ा तो बाजार को बंद करने का निर्णय भी लेना पड़ेगा। इसलिए सभी दुकानदार नियमों का कड़ाई से पालन करें ।थाना प्रभारी पहलवान सिंह, अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र, कस्बा इंचार्ज महक सिंह, व्यापारी नेता मुकेश कांत अग्रवाल, चंद्रपाल तोमर, प्रदीप वर्मा, पिंटू अग्रवाल, नितिन जैन, सचिन अग्रवाल, गौरव जैन, जीतू गुप्ता, बबलू गुप्ता, रचित अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।