क0एमएनपी-12-शहर के लेनगंज में खरीदारी करते लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रदेश में 10 जुलाई की रात से लॉकडाउन होने की घोषणा होते ही शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में बाजारों में जरूरी सामान खरीदने पहुंचे। किसी ने सब्जी, आटा, दाल, चावल खरीदा, तो कोई दवा खरीदता नजर आया।
दवा की दुकानों पर दिखी भीड़
आवश्यक सेवाओं को प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। बावजूद इसके शुक्रवार को शहर के मेडिकल स्टोर पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। दवा लेने आए पुरानी मैनपुरी निवासी संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि कल बाजार बंद रहेगा, असुविधा से बचने के लिए आज ही दवा खरीद ली है।
आटा, दाल खूब बिका
सबसे ज्यादा भीड़ दैनिक उपयोग की वस्तुओं को खरीदने के लिए रही। बाजार में लोगों ने आटा, दाल, चीनी, चावल के साथ ही सब्जियों की जमकर खरीदारी की। राशन खरीद रहे अनूप शुक्ला ने बताया कि रसोई में कुछ सामान खत्म हो गया था। कल से प्रतिबंध लागू हो जाएगा, इसलिए आज ही खरीदारी कर ली है।
लेनगंज में रही सबसे ज्यादा भीड़
प्रतिबंध के एलान के साथ ही शुक्रवार को सबसे ज्यादा भीड़ शहर के किराना बाजार लेनगंज में रही। इसके अलावा बजाजा बाजार में भी लोग कपड़ों की खरीदारी के लिए पहुंचे। स्टेशन रोड पर स्थिति रोज की तरह ही रही।