फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर निगरानी समिति ही होगी जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रवासी मजदूरों का ब्योरा जुटाने में लापरवाही मिलने पर संबंधित निगरानी समिति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रवासी मजदूर में संक्रमण की शिकायत किसी अन्य माध्यम से मिलने पर पुष्टि होने के बाद संबंधित समिति ही पूरी तरह जिम्मेदार होगी। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को कहीं।
विज्ञापन

लॉकडाउन से जुड़े अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा हर प्रवासी मजदूर का राशन कार्ड और जॉब कार्ड बनाया जाए। भरण पोषण योजना में 1000 रुपये की धनराशि दी जाए। एक मई केे बाद बिना सूचना दिए सीधे घर पहुंचे हर प्रवासी का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। बीडीओ अभियान चलाकर प्रवासी मजदूरों के जॉब कार्ड तत्काल बनाएं। डीएम ने कहा सीडीओ और एडीएम एक मई के बाद आने वाले प्रवासियों को तत्काल भरण पोषण योजना का लाभ दिलाएं। नोडल अधिकारी अशोक कुमार, एसपी अजय कुमार पांडेय, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, सीएमओ एके पांडेय, एडीएम बी राम, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय मौजूद रहे।
अब तक इतनी मिल चुकी है राहत
अब तक 24366 नए राशन कार्ड बने हैं। जिसमें अन्य प्रदेशों से आने वाले 320 प्रवासी श्रमिकों के अस्थायी, 7314 श्रमिकों के स्थायी राशन कार्ड बनाए गए हैं। श्रम विभाग में पंजीकृत 15402 श्रमिकों के सापेक्ष अब तक 14632 श्रमिकों के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। 148 पंजीकृत श्रमिकों की मृत्यु हो चुकी है। 622 श्रमिक जनपद से बाहर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें