फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित कीमत पर ही बिके किसान का गेहूं

विज्ञापन
30एमएनपी-12-नवीन मंडी में भीगे गेहूं के बोरे - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सरकारी खरीद केंद्र से किसान वापस नहीं लौटे। किसान का निर्धारित कीमत पर ही गेहूं बिकना चाहिए। गेहूं की घटतौली नहीं होनी चाहिए। अगर शिकायत मिली तो जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को कहीं।
विज्ञापन

शनिवार को गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा किसानों का गेहूं निर्धारित समर्थन मूल्य से कम दर पर किसी दशा में न बिके। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले। गेहूं खरीद केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध रहें। खरीदे गए गेहूं के उठान में देरी न की जाए। किसानों को तत्काल खरीदे गए गेहूं का भुगतान किया जाए। डीएम ने कहा कोटेदारों द्वारा उठान करते समय गोदामों पर सत्यापन कराया जाए। कोटेदार के यहां राशन पहुंचने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल के माध्यम से भी सत्यापन कराया जाए। अधिकारी क्षेत्र में जाते समय सरकारी खरीद केंद्रों का निरीक्षण करके मौजूद किसानों से बात करें। नोडल अधिकारी अशोक कुमार, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एडीएम बी.राम, खाद्य विपणन अधिकारी उदित नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें