मैनपुरी। कोरोना से बचाव के लिए गांव-गांव जाकर सफाईकर्मियों को नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी कर्मचारी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। पंचायत राज विभाग से मॉनीटरिंग में 16 सफाईकर्मी गायब मिले। इन सभी को पंचायत राज विभाग से नोटिस जारी किया गया है।
पंचायत राज विभाग ने गांवों में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सभी सफाईकर्मियों का रोस्टर जारी किया है। इसी के तहत उन्हें गांव-गांव जाकर सफाई करनी है। विभागीय अधिकारियों द्वारा इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। मॉनीटरिंग में जिले के अलग-अलग गांवों में तैनात 16 सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। इन सभी को जिला पंचायत राज अधिकारी ने आरोप पत्र जारी कर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर उन्हें निलंबित कर सेवा समाप्त की जाएगी। एक साथ एक दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों पर कार्रवाई से उनमें खलबली मच गई है। डीपीआरओ स्वामीदीन ने बताया कि कोरोना काल में सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करें। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये सफाईकर्मी मिले अनुपस्थित
सुनील कुमार, गढ़ेरी, साधना देवी, फैजपुर, जितेंद्र सिंह, भटानी, दिनेश, भिड़ौरा, सीता देवी, भिड़ौरा, आशिक अली, जसराजपुर, पवन कुमार, भदौरा, सुनील, मेरापुर छदामी, ममता देवी, नारायनपुर, प्रवीन, कुड़ाहार, महेश, जवापुर, ललिता, औड़ेन्य पड़रिया, मोहम्मद आरिफ, कुर्रा, उमेश चंद्र, कुर्रा, आकाश महाबतपुर।