फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों ने जिले में बढ़ाया कोरोना संक्रमण का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ाने के लिए हर बार एक विशेष क्षेत्र और वहां से आने वाले लोग जिम्मेदार रहे। वर्तमान में प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

सबसे पहले जिले में निजामुद्दीन तब्लीगी जमात से लौटे लोगों से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी। घिरोर से पकड़े गए तीन जमाती जिले में संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में उपचार कराने वाले लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला। दोनों ही क्षेत्रों से संक्रमित होने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने उपचार के बाद ठीक कर लिया था। वहीं अब प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो अब तक जिले में कुल 26 संक्रमित मिल हैं। इनमें से दो की रिपोर्ट जहां मौत के बाद आई थी तो वहीं बाकी बचे 24 लोगों में से 14 प्रवासी मजदूर ही कोरोना संक्रमित हैं। जो कुल संक्रमितों के सापेक्ष 50 प्रतिशत से अधिक हैं। वहीं अभी प्रवासी मजदूरों की रिपेार्ट आना भी बाकी है।
---
11 हजार से अधिक आए प्रवासी मजदूर
लॉकडाउन एक से लेकर अब तक जिले में 11 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर आ चुके हैं। लॉकडाउन तीन तक लगभग नौ हजार प्रवासी मजदूर जिले में आए थे। वहीं लॉकडाउन फॉर में दो हजार से अधिक मजदूर आ चुके हैं। ऐसे में ये आंकड़ा अब 11 हजार के पार पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी जानें
-1303 की कराई गई कोरोना जांच
-1256 की आई जांच रिपोर्ट
-1232 मिले जांच में निगेटिव
-26 मिले जांच में पॉजिटिव
-02 की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें