फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत सप्ताह में दो दिन खुलेगी हर दुकान

विज्ञापन
16एमएनपी-21-शहर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। साप्ताहिक बंदी वाले दिन पूरा बाजार बंद रहेगा। ऐसी व्यवस्था की जाए जिसमें हर दुकानदार को सप्ताह में कम से कम दो दिन दुकान खोलने का मौका मिले। थोक की दुकान से फुटकर बिक्री नहीं होगी। यह निर्देश डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दिए।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य बाजार में डीएम ने पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। एसडीएम सदर और सीओ सिटी से कहा फुटकर विक्रेता मांग के अनुसार घर-घर आपूर्ति करें। थोक विक्रेता फुटकर बिक्री करे तो रिपोर्ट दर्ज कराएं। मुख्य बाजार में किसी भी दुकान पर भीड़ एकत्र न हो। ठेले वाले मुख्य सड़क पर खड़े न हों। पुलिस कर्मियों से कहा बिना मास्क, गमछा वाले को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। जिन लोगों को छूट दी गई है उनको रोका नहीं जाए। अकारण घूमने वालों पर कार्रवाई करें। प्रतिबंधित क्षेत्र में दोपहिया, चारपहिया वाहनों का प्रवेश रोकें। एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, इंसपेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें