फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराएं अधिकारी

विज्ञापन
11एमएनपी-18-दीवानी का निरीक्षण करते डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। अधिकारी और कर्मचारी लॉकडाउन का पालन सामाजिक दूरी बनाकर कराएं। क्वारंटीन हाउस में स्वास्थ्य, सफाईकर्मी ग्लब्स और मास्क का प्रयोग जरूर करें। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। सोमवार को यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में लगे अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम ने कहा कि दुकान खोलने वाले दुकानदार की ही जिम्मेदारी सामाजिक दूरी का पालन कराने की है। सब्जी, फल विक्रेता शाम चार बजे के बाद गलियों, सड़कों पर न दिखें। सब्जी, फलों की बिक्री सुबह सात बजे से शाम बजे तक ही करें। अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करके काम करें। मंडी में बिना नीलामी के किसी भी किसान का गेहूं न बेचा जाए। समर्थन मूल्य से कम दर पर गेहूं की बिक्री किसी दशा में न हो। गेहूं का भुगतान खरीद एजेंसी 24 घंटे में किसान के खाते में करें। नोडल अधिकारी अशोक कुमार, एसपी अजय कुमार पांडेय, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय मौजूद रहे।
एनसीसी कैडेट ने मास्क दिए
मेजर एसके मल के नेतृत्व में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट योग्यता मिश्रा, निशा चौहान, भावना मिश्रा, संध्या, अनुराग चौहान, जसवंत द्वारा निर्मित मास्क डीएम को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें