11एमएनपी-19-कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी को मास्क सौंपते एनसीसी कैडेट्स
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दूसरे जिलों और प्रदेशों के प्रवासी मजदूर अगर घर से बाहर मिले तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर पूरे परिवार को भोगांव मेें बने क्वारंटीन हाउस में रखा जाएगा। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
सोमवार को अधिकारियों के साथ हुई बैइक में डीएम ने कहा कि थानाध्यक्ष बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों की नियमित निगरानी कराएं। घर के बाहर घूमते मिलने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करें। उसके पूरे परिवार को चिकित्साधिकारी भोगांव स्थित क्वारंटीन हाउस में भेजें। एसडीएम और बीडीओ अपने क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों की निगरानी लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव से कराएं। उनको कम से कम 14 दिन एकांतवास में रखा जाए। ग्राम प्रधानों के माध्यम से डीपीआरओ प्रवासी मजदूरों की स्थिति पर नजर रखें। उनका स्वास्थ्य विभाग की टीम से जांच कराएं। प्रवासी मजदूरों केे राशन कार्ड बनवाकर उनको राशन दिलाया जाए। नोडल अधिकारी अशोक कुमार, एसवी अजय कुमार पांडेय, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, सीएमओ एके पांडेय, एडीएम बी राम, एएसपी ओपी सिंह, बीएसए विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।