फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुले बैंक तो उमड़ी भीड़

विज्ञापन
11एमएनपी-08-कुसमरा स्थित एसबीआई में लगी लाइन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंकें खुलीं तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। भीड़ अधिक होने के चलते कहीं भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

माह के द्वितीय शनिवार और रविवार के चलते दो दिन बैंकों का अवकाश रहा। सोमवार को बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। शायद ही ऐसी कोई बैंक शाखा होगी जहां दो सौ से लेकर तीन सौ तक ग्राहक लाइन में न लगे हों। अधिकांश लोग जहां मास्क नहीं पहले थे तो वहीं सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा सका। पुलिस ने लोगों को दूर-दूर लाइन में खड़ा कराने का प्रयास भी किया पर भीड़ होने के चलते ये कारगर न हो सका।
सभी शाखा प्रबंधक को सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन कराने के आदेश दिए गए हैं। भीड़ अधिक होने के कारण कई जगह समस्या आ रही है। इस पर विचार किया जा रहा है, जल्द ही कोई उपाय निकाला जाएगा।
विज्ञापन

जोगिंदर पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक।
भारतीय स्टेट बैंक, स्टेशन रोड।
स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा के बाहर सुबह नौ बजे से ही ग्राहकों की लाइनें लगना शुरू हो गई थीं। सुबह 11 बजे तक सड़क तक तीन लाइनें लग गई थीं। इनमें करीब तीन सौ से चार सौ ग्राहक लाइन में लगे थे। जगह कम होने के कारण लोग एक दूसरे से सटकर ही खड़े थे।
पंजाब नेशनल बैंक, स्टेशन रोड।
यहां भी भीड़ के चलते नजारा कुछ ऐसा ही था। बैंक परिसर से लेकर सड़क के किनारे करीब पचास मीटर तक ग्राहकों की लाइन लगी थी। महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाई गई थी। यहां भी लोग एक दूसरे के करीब ही खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें