फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को भेजने और लाने के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन के दौरान लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने भी बृहस्पतिवार को लोगों से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपील की है।
विज्ञापन

लंबे समय से उत्तर प्रदेश के कई लोग जहां गैर प्रदेशों में फंसे हैं तो वहीं अन्य प्रदेशों के लोग भी उप्र में फंसे हुए हैं। ये लोग लगातार अपने घर जाने के लिए प्रशासन और सरकार से मांग कर रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया गया है। इस पर जाने वाले या आने वाले व्यक्ति को आवेदन करना होगा। इसके बाद प्रशासन उस पर निर्णय करेगा।
प्रशासन की ओर से व्यवस्था मांगने पर आपको फोन द्वारा अवगत भी कराया जाएगा। आप भी नीचे दी गई वेबसाइट पर अपना आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको डब्लूडब्लूडब्लूडॉटजनसुनवाईडॉटयूपीडॉटएनआईसीडॉटइन वेबसाइट को सर्च करना होगा। इसके बाद आपको प्रवासी पंजीकरण विकल्प चुनना है। जो पेज खुलकर सामने आएगा उस पर मोबाइल नंबर अंकित करने के बाद एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारियों को सही से भरने के बाद पंजीकरण को पूर्ण करना होगा। इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन

लिखित में देना होगा क्वारंटीन से नहीं करेंगे विरोध
अपने घर जाने के लिए आवेदन करने वालों के लिए आवेदन फॉर्म में एक अलग कॉलम बनाया गया है। इसमें ये लिखित में लिया जाएगा कि गैर प्रदेशों में जाने या वहां से आने पर उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा सकता है। इसका वे विरोध नहीं करेंगे। इसके बाद ही पंजीकरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

पंजीकरण के दौरान ये रखें साथ
-ओटीपी के लिए मोबाइल फोन।
-पहचान पत्र के लिए आधार, वोटर कार्ड या अन्य कोई अभिलेख।
-स्वयं के वाहन से जाने पर वाहन के अभिलेख।
-जाने के स्थान का विस्तृत पता।
जो भी गैर प्रदेश के लोग उप्र में हैं या जिनके परिवार के लोग गैर प्रदेशों में हैं, वे ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। सरकार ने पंजीकरण की शुरुआत की है। जल्द ही लोगों को उनके घर पहुंचाया जाएगा।
नगेंद्र शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें