फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में पुलिस ने किया मार्च

विज्ञापन
मैनपुरी। हॉटस्पॉट एरिया में भ्रमण करती पुलिस। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को एसडीएम और सीओ ने पुलिस टीम के साथ हॉटस्पॉट इलाके में मार्च किया। रास्ते में और घरों के बाहर मिले लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप, हथठेल वालों के पास चेक किए। बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में चौकसी बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शहर के बंशीगोहरा में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद प्रशासन ने बड़े इलाके को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित करके लोगों के बिना वजह घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी है। शनिवार की सुबह एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह, महिला थानाध्यक्ष एकता सिंह, टीआई देवेंद्र शंकर पांडेय ओम भंडार गली ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में पैदल मार्च किया। पुलिस के जवान अपनी बाइक और वाहनों के सायरन बजाते हुए अधिकारियों के पीछे-पीछे चलते रहे। मोहल्ला छपट्टी, बंशीगोहरा, पंजाबी कॉलोनी, खरगजीत नगर, अवध नगर होते हुए काफिला स्टेशन रोड पर पहुंचा।
हॉटस्पॉट क्षेत्र में रियलटी चेक करने के लिए मार्च किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्र के लोगों को घरों में ही रहने, जरूरी काम से बाहर निकलने पर मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीकांत, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें