18एमएनपी-04-बाजार में पसरा सन्नाटा
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन में घरों पर ही राशन, फल, सब्जी, दूध, दवा, गैस की आपूर्ति की जाए। हॉटस्पॉट एरिया में राशन डीलर लोगों के घर तक राशन पहुंचाएं। जिनको किसी योजना का लाभ नहीं मिला है। उनके राशन कार्ड बनाकर खातों में तीन माह तक एक हजार रुपये भेजे जाएं। यह बातें शनिवार को बैठक के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए तैनात अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक की। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूर, अस्थाई रूप से निवास कर रहे परिवारों, किरायेदारों का विशेष ध्यान रखें। पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को दो रुपये प्रति किलो गेहूं, तीन रुपये प्रति किलो चावल दिया जाए। अन्त्योदय कार्डधारकों को निशुल्क राशन दिया जाए। सभी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो निशुल्क चावल दिया जाए। जरूरतमंद कंट्रोल रूम में 05672-234308 पर सूचना दे सकते हैं। एसपी अजय कुमार पांडेय, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, सीएमओ एके पांडेय, एडीएम बी राम, एएसपी ओम प्रकाश सिंह, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय मौजूद रहे।
जरूरतमंद यहां दें सूचना
तहसील सदर 05672-234725
तहसील भोगांव 05673-263021
तहसील करहल 05677-282211
तहसील किशनी 05673-274003
तहसील घिरोर 05672- 284085
तहसील कुरावली 05672-244075
यहां भी कर सकते हैं संपर्क
एसडीएम सदर 9454417511
एसडीएम भोगांव 9454417712
एसडीएम करहल 9454417713
एसडीएम कुरावली 9454417719
एसडीएम किशनी 9454417720,
एसडीएम घिरोर 9454417408