फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक समिति ने राशन वितरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। हाईकोर्ट के निर्देश पर दीवानी न्यायालय की न्यायिक समिति ने शनिवार को शहर में पहुंचकर तीन स्थानों पर जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।
विज्ञापन

शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अपर जिला जज अवनीश गौतम, अपर जिला जज तेंद्रपाल ने पैराडाइज स्कूल, स्टेशन रोड, पुलंदर वाली बगिया में पहुंचकर राशन वितरित किया। एआरएम पीके श्रीवास्तव, यात्री कर अधिकारी कौशलेंद्र सिंह, बाल कल्याण समिति की सदस्य आराधना गुप्ता, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी अवनींद्र प्रताप सिंह, पैरालीगल वॉलंटियर मलिका आलिया, रामरतन मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम सदर रजनीकांत, तहसीलदार सदर नरेंद्र सिंह यादव ने आगरा रोड, ज्योंती रोड, बाईपास रोड, करहल रोड पर जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। भोगांव में एसडीएम सुधीर कुमार ने कांशीराम कॉलोनी, पावर ग्रिड कॉलोनी में पहुंचकर जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। पावर ग्रिड के जनरल मैनेजर नरेंद्र कुमार, आरजे वर्मा, श्रीधर, गोपीनाथ, बलराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें