फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट लिस्ट में टमाटर 20, बजार में वसूले जा रहे 30

विज्ञापन
09एमएनपी-12-शहर में सब्जी के हथठेले से सब्जी खरीदते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन में सब्जियों की कीमत अधिक न वसूल की जाए, इसके लिए प्रशासन ने रेट लिस्ट जारी की थी। इसके बाद भी सब्जियों की अधिक कीमत वसूली जा रही है। रेट लिस्ट से 10 रुपये ज्यादा में टमाटर बिक रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से टमाटर का रेट 20 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। पूरे जिले में 30 रुपये प्रति किलो में टमाटर मिल रहा है। ऐसा ही हाल लौकी और कद्दू का भी है। रेट भले ही 15 रुपये प्रतिकिलो निर्धारित किया गया है, लेकिन बिक्री 20 रुपये प्रति किलो में ही हो रही है। इसके अलावा करेला, तोरई, फूलगोभी, कद्दू, लौकी सहित अन्य सब्जियों की भी अधिक कीमत वसूली जा रही है। विक्रेताओं का तर्क है कि जब मंडी में 28 रुपये प्रति किलो टमाटर मिल रहा है तो वे 20 में उसकी बिक्री कैसे करें। हथठेल पर सब्जी बेचने वाले सेवक लाल ने बताया कि मंडी में रेट निर्धारण के अनुसार सब्जी नहीं मिलती है। ऐसे में वे क्या करें। प्रशासन को मंडी में कीमत निर्धारित करनी चाहिए। उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत का कहना है कि अगर कहीं भी अधिक कीमत पर सब्जी बिक रही है तो उसकी सूचना दें। मंडी में कीमतों पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें